मोहनियां में उर्दू डिग्री कालेज खोलने को लेकर हुई बैठक संपन्न,किया गया विचार-विमर्श,जाने क्या है आवश्यकता..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: मोहनियां शहर के बरकत नगर के समीप स्थित एक निजी स्कूल में रविवार को हजरत दरगाही शाह उर्दू डिग्री कॉलेज खोलने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।बैठक में जिले के कई लोग शामिल हुए जिसमें विचार- विर्मश किया गया. बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर अलीमुद्दीन अंसारी एवं संचालन मोहम्मद मासूक खान ने किया।बैठक की शुरुआत कुरान की आयतेकरिमा से की गई।मौके पर संचालन कर रहे समाजसेवी मासूक खान ने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2013 में पूर्व उपाध्यक्ष रौशन आरा के द्वारा लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार द्वारा हजरत दरगाही शाह उर्दू डिग्री कॉलेज खोले जाने की मांग की गई थी। जिसके क्रम में उनके द्वारा पत्र के माध्यम से जमीन की मांग की गई थी। जिस पर उस वक्त वक्फ बोर्ड मोहनिया के हजरत दरगाही शाह ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद असद खान व सचिव स्वर्गीय कबीर राइन के द्वारा बैठक कर वक्फ बोर्ड की जमीन को 2 एकड़ यानी 800 डिसमिल जमीन देने हेतु लिखित रूप से रोशन आरा को प्राप्त हुआ था। इसके बाद अंचलाधिकारी मोहनिया के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त की गई ।परंतु उस समय डिग्री कॉलेज खोलने हेतु चार एकड़ जमीन की आवश्यकता थी।जमीन की अनुपलब्धता होने के कारण उर्दू कालेज नही खोला जा सका।लेकिन जब मोहनिया को नगर पंचायत का दर्जा जैसे ही प्राप्त हुआ उसके उपरांत शहर में मात्र ढाई एकड़ जमीन पर ही डिग्री कालेज खोलने हेतु शासन का निर्देश प्राप्त हो चुका है।
जबकि दो एकड़ जमीन पहले से मौजूद था। लेकिन डिग्री कालेज खोलने के लिए अभी भी 50 डिसमिल जमीन की आवश्यकता थी।जिसको लेकर रविवार को बैठक बुलाई गई थी।ताकि डिग्री कालेज खोलने में आने वाली बाधा से कैसे निबटा जाए।लेकिन इसकी जानकारी बैठक में जैसे ही लोगो को हुई उसी क्रम में जिला वक्फ बोर्ड के सदर नौशेर अली मुन्ना व मोहनिया ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद अफसार खान द्वारा घोषणा की गई की तत्काल ट्रस्ट बोर्ड की बैठक कर 50 डिसमिल जमीन डिग्री कॉलेज हेतु दिए जाने का आश्वासन दिया गया। इसे अब यह तय माना जा रहा है कि बहुत जल्दी मोहनिया में एक उर्दू डिग्री कॉलेज की स्थापना हो जाएगी। इस मौके पर खुर्शीद असलम,अलाउद्दीन अंसारी,लियाकत अंसारी,मोहम्मद आजाद खान,शहबान राइन,मुस्तकीम राइन,मुमताज,मुख्तार,हासिम,हामिद खान, सेराजुद्दिन,आजम खान, मजीद अंसारी,आरिफ मजुर,फिरोज, अफसर खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : मुबारक अली





Post a Comment