वीडियो : हत्या मामले में फरार अभियुक्त रोहतास से गिरफ्तार,5 साल पूर्व जमीनी विवाद में कटराकला में विजय शंकर राय की हुई थी हत्या
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: पिछले 5 वर्षों से हत्या के मामले में फरार कर रहे अभियुक्त दिनेश कुमार चौबे को पुलिस ने सोमवार को रोहतास से गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार अभियुक्त
दिनेश कुमार चौबे पिता-स्व० निदर चौबे ग्राम कटराकला थाना मोहनिया जिला कैमूर के निवासी है.इस संबंध मे कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि 20 मई 2018 की रात्रि में मोहनियां थाना अंतर्गत ग्राम कटराकलॉ में बहियार में पटवन करने क्रम में विजय शंकर राय की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी. इस मामले को लेकर मोहनिया थाना में काण्ड संख्या -301/18, धारा-302/34भा०द० वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।जिसमें अभियुक्त दिनेश कुमार चौबे कटराकलॉ निवासी विगत पांच वर्षों से हत्या के बाद फरार चल रहे थे।उन्होंने बताया की गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियुक्त शिवसागर थाना क्षेत्र में लगातार छिप कर रह रहा हैं तत्पश्चात् पुलिस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनिया के नेतृत्व में उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया
गया। उक्त टीम द्वारा शिवसागर थाना की मदद से छापेमारी करते हुये दिनेश कुमार चौबे को ग्राम-भद्रशीला, थाना-शिवसागर, जिला-रोहतास से गिरफ्तार कर लिया गया आगे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
वीडियो :-
रिपोर्ट : मुबारक अली




Post a Comment