Header Ads

मंजु अजय सिंह की स्मृति में जरूरतमंद और गरीबों के बीच 1000 कंबल का वितरण..


कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ:
जिले दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के मधुरा गांव निवासिनी दोनों किडनी एवं लिवर दान देने वाली महिला मंजू अजय सिंह के स्मृति में रविवार को मथुरा गांव में पति अजय सिंह के सौजन्य से दिव्यांग एवं गरीबों के बीच करीब 1000 कंबल का वितरण किया गया.दरअसल दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के मधुरा गांव की ब्रेन डैड महिला मंजु अजय सिंह 45 वर्ष ने अपनी दाेनो किडनी और लीवर मुंबई के अपोलो हॉस्पिटल काे 30 नवंबर को दान किए गए. ये तीनों अंग उसी दिन तीन लोगों को ट्रांसप्लांट कर दिए गए थे. 27 नवंबर को मंजु अजय सिंह की तबीयत बिगड़ने पर पति अजय कुमार सिंह के द्वारा अपोलो हॉस्पिटल मुंबई में भर्ती कराया था जहां वह कौमा में चली गई थी. डॉक्टरों ने कोमा से बाहर नहीं आने पर 29 नवंबर को महिला को ब्रेन डैड घोषित कर दिया.जहां मित्र गणों द्वारा समझाने के बाद परिजनों ने 30 नवंबर को अंगदान करने का फैसला किया. उसके बाद महिला की दोनों किडनी और लीवर को अपोलो हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट कर दिया गया. जहां महिला का तीनों अंग दान दिए जाने के बाद तीन लोगों की नई जिंदगी मिल गई थी.उसके बाद मंजू अजय सिंह के पति अजय सिंह द्वारा मंजू अजय सिंह के स्मृति में गरीब असहाय विकलांग एवं विधवा महिलाओं के बीच कंबल वितरण करने का फैसला लिया गया. इसी क्रम में रविवार को मधुरा गांव में कार्यक्रम आयोजित कर करीब 1000 गरीबों असहाय विधवा एवं विकलांग लोगों के बीच कम्बल एवं जलपान का वितरण किया गया इस दौरान समाजसेवी दारा सिंह,रोहित कुमार सिंह, अशोक सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

रिपोर्ट : मुबारक अली 




No comments