बार्डर पर इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा बाबा का सालाना उर्स,3 मार्च को दो मशहूर कव्वाल का होगा मुकाबला,26 से मेला शुरू
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत अंजान शहीद बाबा का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर यूपी बिहार के काफी संख्या मे जायरीन पहुंचते हैं तथा चादर पोशी में शामिल होकर मुल्क की तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआ करते है तथा रात्रि में कव्वाली का आनंद लेते हैं.
![]() |
| तैयारी में जुटे लोग |
कैमूर टॉप न्यूज़, दुर्गावती: यूपी बिहार बॉर्डर पर दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत खजुरा पड़ाव सरैंया गांव स्थित हजरत अंजान शहीद बाबा के सालाना उर्स के मौके पर सात दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है।शहीद बाबा का उर्स प्रत्येक वर्ष तीन मार्च को बड़े ही अकीदत के साथ धूमधाम से मनाया जाता है इस बार भी बाबा का उर्स मनाया जा रहा है उर्स के मौके पर सात दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है जिसकी तैयारी जोरो से चल रही है।यह मेला 26 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक चलता रहेगा तीन मार्च को उर्स के दिन सुबह कुरआन ख्वानी, सायं चादर पोशी एवं रात्रि आठ बजे से अजमत आफताब वारसी बच्चा कौव्वाल अमरोहा यूपी तथा मोबीन साबरी कव्वाल वाराणसी यूपी के बीच कौव्वाली का शानदार मुकाबला होगा।
![]() |
| मेला को आकर्षण बनाने के लिए लगे झूले |
बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत अंजान शहीद बाबा का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर यूपी बिहार के काफी संख्या मे जायरीन पहुंचते हैं तथा चादर पोशी में शामिल होकर मुल्क की तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआ करते है तथा रात्रि में कव्वाली का आनंद लेते हैं। तथा उर्स के मौके पर लगने वाले मेले में आकर लोग लुफ्त उठाते हैं इस मेले में कई प्रकार के टॉप झूला, ब्रेक डांस झूला,क्रश झूला कोलंबस झूला ड्रैगन सिलेबे झुला आदि लगेंगे उर्स समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे
मेले में पांच सौ लोगों को मिलेगा रोजगार
यूपी बिहार बॉर्डर पर खजुरा पङाव स्थित हजरत अंजान शहीद बाबा के उर्स मौके पर लगने वाले मेले में करीब पांच सौ लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। मेले में जिलेबी चाय पान खिलौने चाट पकोड़ा कपङा जूता वर्तन सहित अनेक प्रकार के दुकान लगेगे इससे लोग रोजगार से जुड़ेंगे.मेले लगने से क्षेत्र के लोगों मे उत्साह बना हुआ है मेले की तैयारी जोरों से चल रही है इसकी जानकारी मेला कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने दी है.
दुर्गावती से संवाददाता मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment