भारी मात्रा में शराब बरामद, तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे..
एक ट्रक व दो कार में भारी मात्रा में शराब जप्त करते हुए तीन शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार होली को देखते हुए शराब जांच को लेकर तेजी बरती जा रही है इस दौरान समेकित जांच चौकी मोहनिया से एलटीएफ व मोहनिया पुलिस द्वारा यूपी की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोक कर जांच किया गया तो उसी के बीच में छुपा कर लाई जा रही भारी मात्रा में मैकडोल कंपनी की अंग्रेजी शराब जब्त की गई.
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ:कैमूर पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए एक ट्रक व दो कार में भारी मात्रा में शराब जप्त करते हुए तीन शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार होली को देखते हुए शराब जांच को लेकर तेजी बरती जा रही है इस दौरान समेकित जांच चौकी मोहनिया से एलटीएफ व मोहनिया पुलिस द्वारा यूपी की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोक कर जांच किया गया तो उसी के बीच में छुपा कर लाई जा रही भारी मात्रा में मैकडोल कंपनी की अंग्रेजी शराब जब्त की गई साथ ही ट्रक चालक हरियाणा के कैथल जिला के रहने वाले स्व.ईश्वर के पुत्र रामफल को गिरफ्तार किया गया है।
इस दौरान मोहनिया अनुमंडल के दुर्गावती थाना द्वारा कार्रवाई करते हुए बोलेरो और स्कोडा कार से भी शराब जप्त करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया.
मोहनिया थाने पर प्रेस वार्ता के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी पवन कुमार यादव,प्रशिक्षु डीएसपी अनुसिल कुमार व थानाध्यक्ष मोहनिया अवधेश कुमार मौजूद रहे.
कहते है डीएसपी
शराब को लेकर विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इस दौरान एक ट्रक व दो कार से कुल 3247 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है जिसकी कीमत लगभग 17.50लाख बताई जा रही है होली में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी,गिरफ्तार तीनों तस्कर नीतीश कुमार व विकास कुमार पटना जिला के नया टोला सबनिमा के रहने वाले जबकि तीसरा हरियाणा का रहने वाला रामफल है.
पवन कुमार यादव
प्रशिक्षु डीएसपी




Post a Comment