महाशिवरात्री पर बड़वा पहाड़ी के शिव मंदिर पर लाखों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक..
जबकि सुरक्षा का उत्तम प्रबंध देख पुलिस प्रशासन का धन्यवाद जताया,और लोगों से वादा किया है कि इस शिव मंदिर को पर्यटक स्थल बनाया जायेगा जिसको लेकर मैं अपने जीला परिषद सदन की बैठक में उठाऊंगा और यहां के वरीय अधिकारियों से भी बात करूंगा.
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ:जिले के रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नौहट्टा के बड़वा बाबा पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया है जहां अहले सुबह से ही पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओ द्वारा जलाभिषेक कर दर्शन पूजन का कार्य शुरू हो गया है.जहां श्रद्धालुओ ने बड़े ही उत्साह के साथ 1000 फीट की ऊंचाई तय कर मंदिर में जलाभिषेक किया है इस दौरान हर हर महादेव के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.
बता दें कि इस शिव मंदिर का इतिहास बहुत ही पुराना है औरंगजेब के शासन काल में इस मंदिर को काफी क्षति पहुंचाया गया था. जिसका प्रमाण मंदिर के पास अवशेषों से मिलता है.यहां सिर्फ साल में एक बार ही महाशिवरात्रि के दिन मेला का आयोजन किया जाता है जहां हर साल हजारों हजारों की संख्या में लोग जिला सहित अदर स्टेट से भी लोग आकर पूजा अर्चना कर इस मेला में आकर शांति पाते हैं.
मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि भभुआ जिला परिषद सदस्य सह बीएसपी नेता विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने फीता काट कर किया. उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़वा बाबा पहाड़ी पर स्थित शिव धाम को पर्यटन स्थल की सूची में दर्ज कराई जाने की आप सभी की मांग बाबा भोलेनाथ की कृपा से अवश्य पूरी होगी.
उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा भी जिला परिषद के सदन में इस मांग को रखने का कार्य किया जायेगा,उन्होंने क्षेत्रीय विधायक भरत बिंद पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि पिछली बार मेला का उद्घाटन करने विधायक जी आए थे उस वक्त विधायक जी ने कहा था कि जनता प्यासी है हम कुएं हैं जनता को हमारे पास आना पड़ेगा पहाड़ी धाम के विकास को लेकर भी कई वादा किया था लेकिन एक वादा निभाया नही और कमिटी के बुलावे पर इस बार आए भी नहीं उन्होंने कहा कि विधायक जी को पार्टी बदलने से काम नहीं चलेगा जो जनता का सेवक रहेगा वही विधायक रहेगा.
जबकि सुरक्षा का उत्तम प्रबंध देख पुलिस प्रशासन का धन्यवाद जताया,और लोगों से वादा किया है कि इस शिव मंदिर को पर्यटक स्थल बनाया जायेगा जिसको लेकर मैं अपने जीला परिषद सदन की बैठक में उठाऊंगा और यहां के वरीय अधिकारियों से भी बात करूंगा.




Post a Comment