Header Ads

भभुआ में शिक्षकों ने वेतन बढ़ोतरी सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन..

यूजीसी से पंजीकृत सन 1981 से स्थापित जिले का उत्कृष्ट महिला शिक्षण संस्थान है. जिसमें महाविद्यालय कर्मी अपनी सेवा व उपस्थित नियमित रूप से रखते हैं. 

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ:
जिले के शहिद संजय सिंह महाविद्यालय में 5 सूत्री मांगों के लेकर उक्त महाविद्यालय के शिक्षक कर्मियों के द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया है.शिक्षक के टी आर अंजू सिंह व मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि भभुआ शहिद संजय सिंह महिला महाविद्यालय को बिहार सरकार के स्थाई मान्यता प्राप्त है.यूजीसी से पंजीकृत सन 1981 से स्थापित जिले का उत्कृष्ट महिला शिक्षण संस्थान है. जिसमें महाविद्यालय कर्मी अपनी सेवा व उपस्थित नियमित रूप से रखते हैं. जिसके अनुमंडल पदाधिकारी सचिव एवं जिला पदाधिकारी अध्यक्ष के संरक्षण में शिक्षण कार्य होता है.जिसमें हम लोग अपनी मांगों को लेकर बार-बार सरकार से लेकर पदाधिकारी तक वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता, ईपीएफओ, ईएल सहित कई मांगों को लेकर आवेदन पत्र दिया गया था. किंतु,आज तक कोई दिशा निर्देश नहीं किया गया.
जिससे हम लोग परेशान होकर सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करने को मजबूर हैंवहीं अगर हम सभी की मांगे पूरा नहीं होता है तो हम सभी विवश होकर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाने के लिए बाध्य हो होगे. इसलिए हमारी मांग है की हमलेगों का मिल रहा वर्तमान वेतन में 50% की वृद्धि किया जाय और ईपीएफ लागू किया जाय. इसके सहित सभी मांग पुरा किया जाय.

बाइट - अंजू सिंह, स्कूल की टी आर,

बाइट - मो. सलाउदीन, पूर्व टी आर,



No comments