Header Ads

पिकअप से 648 लीटर शराब बरामद,दो गिरफ्तार,हरा मिर्च की आड़ में ले जा रहे थे शराब


कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ (मुबारक अली):
मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकोढी स्थित समेकित चेकपोस्ट पर शुक्रवार को उत्पाद विभाग की पुलिस ने एक पिकअप वैन से हरा मिर्च के आड़ में ले जा रहे 648 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। इस मामले में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है गिरफ्तार शराब तस्करों में कुंदन कुमार दास पिता महेश्वर दास ग्राम बछौली पोस्ट भोरे  जयराम थाना खानपुर जिला समस्तीपुर एवं रमेश कुमार पिता छेदीलाल गांव मुरलीकापूरा पोस्ट महदादपुर भाऊ थाना भागराइ  जिला प्रतापगढ़ का निवासी बताए जा रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैमूर एसपी के निर्देश पर उत्पाद इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार के नेतृत्व में समेकित चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की पुलिस द्वारा यूपी से आने वाली वाहनों की सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एक संदिग्ध पिकअप संख्या यूपी 70 एनटी 3980 को आते देख पुलिस ने रुकवा कर जब उसकी तलाशी ली तो हरे मीर्च के बोरे की आड़ मे काफी संख्या में शराब के कार्टून बरामद की गई। इस दौरान पिकअप में सवार दोनो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद पिकअप से शराब उतार कर काउंटिंग की गई तो शराब की कुल मात्रा 648 लीटर बताया गया है।






No comments