कचड़े खोल रहे हैं स्वच्छता की पोल
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: जिले के ऐतिहासिक जगहों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर कचरे का ढेर स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा है. इस सड़क के द्वारा राज्य के प्राचीन मंदिर मां मुंडेश्वरी धाम, बखिंत्यार खा एवं हरसू ब्रह्म धाम पर लोग आते जाते हैं .इसके बाद भी इस सड़क पर कूड़े की अंबार पड़ा है .इसको आप लोग भभुआ नगर परिषद की लापरवाही कहिए या जिला प्रशासन की अनदेखी , वहां के लोग सड़क पर जाते आते हैं तो अपनी नाक बंद कर लेते हैं .सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि भभुआ से लगभग डेढ़ किमी दूरी भभुआ - चैनपुर पथ स्थित सूआरा नदी है . लोगों द्वारा प्लास्टिक जलाया जा रहा है .इसी के कारण भभुआ शहर में प्रदूषण फैलता है .इस सड़क से जिले के ऎतिहसिक जगह पर देश नहीं विदेश से भी लोग जाते हैं ,साथ में मंत्री एवं कई अधिकारी को आना जाना लगा रहता है. नगर परिषद अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव को कहना है की भभुआ नगर परिषद के पास कूड़े इकट्ठा करने के लिए कोई स्थाई जगह नहीं है, आने वाले समय में एक अस्थाई जगह मिल जाएगी तो समस्या के समाधान हो जाएगा.



Post a Comment