Header Ads

वीडियो:मायावती का मास्टर स्ट्रोक – कैमूर में लल्लू पटेल समेत तीन चेहरों पर लगा दांव..


कैमूर टॉप न्यूज,
भभुआ:
विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने कैमूर जिले की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस कदम को पार्टी के लिए बड़ा चुनावी दांव माना जा रहा है। जिलाध्यक्ष छोटे लाल राम ने प्रेस वार्ता कर इसकी औपचारिक जानकारी दी।
वीडियो:

घोषणा के मुताबिक, भभुआ विधानसभा सीट से विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल, मोहनियां सीट से ओमप्रकाश दीवाना और रामगढ़ विधानसभा सीट से सतीश उर्फ पिंटू यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि चैनपुर सीट के नाम पर अभी फैसला होना बाकी है। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती, केंद्रीय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और बिहार प्रभारी अनिल कुमार पटेल के दिशा-निर्देश पर लिया गया है।

भभुआ सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे वर्षों से जनता से जुड़े रहे हैं और हर सुख-दुख में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हुए हैं। लल्लू पटेल ने दावा किया कि इस बार जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा और भभुआ विधानसभा में "विकास की बयार" बहेगी।

मोहनियां से प्रत्याशी बनाए गए ओमप्रकाश दीवाना और रामगढ़ से प्रत्याशी सतीश उर्फ पिंटू यादव ने भी जनता से अपील की कि वे बीएसपी को मौका दें, ताकि क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान हो सके और समाज के हर वर्ग को न्याय मिले।

बीएसपी की इस घोषणा के बाद कैमूर जिले की सियासत में नई हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी ने जातीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर प्रत्याशियों का चयन किया है। अब देखना यह होगा कि क्या मायावती का यह मास्टर स्ट्रोक चुनावी मैदान में बीएसपी को मजबूती दिला पाएगा।

कैमूर से संवाददाता अभिषेक राज 








No comments