ऑटो के पलटने से 9 लोग घायल
कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह - सुबह दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए .जहाँ बंदीपुर पेट्रोल पंप के समीप एक मोटरसाइकिल ने खड़े हुए ट्रक में टक्कर मार दी जिससे उस मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोग घायल हो गए . वहीं करीब 9:00 बजे रामगढ़ थाना के समीप एक ऑटो पलट गयी , जिसमें करीब 9 लोग सवार थे घायल हो गए, हालाँकि इस घटना में किसी तरह के जानमाल का नुकशान नहीं हुआ है. घायल लोगों ने प्राइवेट अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवाया.
रिपोर्टर -अभिषेक राज



Post a Comment