आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: बिहार राज्य आशा संघ के आह्वान पर आशा कार्यकर्ता ने अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर रेफरल अस्पताल रामगढ़ के मुख्य द्वार के समीप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गई हैं .मौके पर उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाय 29 जून 2015 के समझौता की मानदेय निर्धारित सहित अकार्यान्वित बिंदुओं को लागू किया जाए. स्वास्थ्य कर्मियों के मनमानी पर रोक लगाया जाय. अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे आशाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस अवसर उर्मिला देवी, रानी देवी, रंभा देवी,,सुनिता देवी, गीता देवी समेत दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं.
रिपोर्टर - अभिषेक राज




Post a Comment