Header Ads

अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ में किया चक्का जाम


कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ:कैमूर जिले के रामगढ़ बाजार में आशा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश में होकर चक्का जाम कर दिया है. आशा कार्यकर्ताओं की यह मांग है कि उन्हें सरकारी मान्यता प्राप्त हो. अपनी इन्ही मांगों को लेकर ये आशा कार्यकर्ता कई दिनों से हड़ताल पर है. वहीँ आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार असंवेदनशील होकर चुपी शाधी है. इतना ही नहीं सरकार के विरोध में आशा संघ के बैनर तले बिहार बंद आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है .आशा कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम करने से वाहनों को लंबा कतार लगा है. इसके कारण आम लोगों की परेशानियां झेलनी पड़ रही है. प्रभारी थाना अध्यक्ष दीनानाथ पांडे ने अपनी पुलिस बल के साथ जाम हटाने में जुटे हैं .इस मौके पर आशा निर्मला देवी ,रंभा देवी, प्रभा देवी ,ममता देवी एवं सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहें. 

 संवाददाता अभिषेक राज




No comments