Header Ads

Kaimur Top News: अपनी मांगों को लेकर चाँद बाजार की सड़क पर उतरीं आशा कार्यकर्ता

कैमूर टॉप न्यूज़,चाँद: कैमूर जिले के चाँद बाजार से बड़ी खबर आ रही है. जहां पर आशा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश में आकर चक्का जाम कर दिया है. आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी होने की मांग की जा रही है .अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से हड़ताल पर है.आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने असंवेदनशील होकर चुपी शाधी है इसके खिलाफ हमारे संघ के बैनर तले से बिहार बंद का आंदोलन किया जा रहा है .आशा कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम करने से वाहनों को लंबा कतार लगा है. इसके कारण आम लोगों की परेशानियां झेलनी पड़ रही है. थाना अध्यक्ष ने अपनी पुलिस बल के साथ जाम हटाने में जुटे हैं .इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहें. 

 संवाददाता देवानंद पांडे




No comments