कैमूर टॉप न्यूज के खबर का असर दिखा, जमे नाले की गंदे पानी से लोगों को मिलेगी जल्द मुक्ति
कैमूर टॉप न्यूज़, रामगढ़: रामगढ़ बाजार स्थित अंबेडकर चौक के पास गहरे गड्ढे से खतरे देखते हुए, कैमूर टॉप न्यूज ने पिछले कई दिन तक खबर प्रकाशित किया, जिसका असर लोगों को देखने को मिला है. उस जगह पर बड़ा गड्ढा होने के कारण उस मार्ग से लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलें उठानी पड़ती थी. आपको बता दें कि यह मार्ग खोरहरा, लसड़ा, जोरार, ईसरी नोनार ऐसे दर्जनों गांव को जोड़ता है. इतना ही नहीं इसी मार्ग से कितने लोग यूपी में प्रवेश भी करते हैं.
सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि कुछ दिन पहले एक ट्रक इस गड्ढे में फंस गया. भगवान की कृपा थी कि चालक एवं खलासी दोनों बाल-बाल बच गए. इस नाले के जाम होने से आज भी पीएनबी बैंक से लेकर अंबेडकर चौक के किनारे सड़क पर नाले के गंदे पानी भर रही है. लेकिन इस से मुक्ति बहुत जल्द लोगों को मिलेगी .खबर प्रकाशित करने के बाद परिवर्तन चेतना मंच के सदस्यों ने उस जगह से टूटी हुए नाले के बारे में आवेदन बीडीओ कार्यालय में दिया था. इसकी खबर कैमूर टॉप न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. उस स्थान पर नाले के निर्माण अच्छी तरह से किया जा रहा है, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो.
रिपोर्टर - अभिषेक राज कैमूर

Post a Comment