खुलेआम सडको पर बेच रहे सब्जी, लोगो को हो रही है काफी मुश्किल
कैमूर टॉप न्यूज़, चांद: चॉद बाजार मे खुलेआम सडको पर सब्जी का बाजार सुबह से लेकर शाम तक लगा रहता है. जिससे आये दिन बाजार मे जाम की स्थिति बन जाती है.सब्जी बिक्रेता सब्जी वाली गाड़ी लगाकर और सब्जी सडको पर फैलाकर रोज बेचते है. चौराहा केदारनाथ की मूर्ति से लेकर पूरे चौराहे पर सब्जी की दुकान लगती है. जिससे आवागमन मे काफी परेशानी होती है.आप को बता दे कि यह मार्ग चैनपुर से चॉद होते हुए चंदौली जाती है. इसी मार्ग से छात्र - छात्राओं अपने विद्यालय जाते हैं. हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.कुछ दिन पहले यह खबर को कैमूर टॉप न्यूज़ ने प्रकाशित किया था. इसके बाद यातायात पुलिस चॉद बाजार मे दिखी. फिर दूसरे दिन जाम का समस्या बना रहा.केदारनाथ के मूर्ति से लेकर पूरे बाजार सुबह से शाम तक सजाई जाती हैं सब्जी दुकान.
रिपोर्टर - देवानंद पांडेय
रिपोर्टर - देवानंद पांडेय



Post a Comment