शराब लदी कार में लगी आग, और ..
कैमूर टॉप न्यूज़, रामगढ़: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अकोढ़ी पुल के समीप तकरीबन 2 बजे एक कार में धू-धू कर जल रही कार को जब लोगो ने देखा तो फौरन रामगढ थाना को सूचना दी.सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना अध्यक्ष दीनानाथ पांडेय ने अपने पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे .पुलिस को पहुंचते हैं गाड़ी चालक वहां से फरार हो गया. थाना अध्यक्ष दीनानाथ पांडे ने बताया कि जलती गाड़ी में करीबन 2 पेटी शराब मिली है. गाड़ी को रामगढ़ थाना लाया गया. मामले की छानबीन करने में रामगढ़ पुलिस जुटी है. रिपोटर अभिषेक राज




Post a Comment