Header Ads

"संबल पंचायत - सक्रिय बूथ" अभियान के तहत पंचायत /वार्ड सदस्य एवं प्रभारियों की बैठक..…


कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: स्थानीय दुर्गा मंदिर स्थित धर्मशाला भवन पर शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओ की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई. यह बैठक संबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान के तहत आयोजित की गई थी. बैठक में विधान सभा क्षेत्र से कुल 37 पंचायत अध्यक्षो ने भाग लिया. बैठक में मुख्य रूप से युवा राष्ट्रीय सचिव अशोक चौधरी ,पूर्व विधायक भभुआ सह जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह ,चेनारी पूर्व विधायक सह संगठन प्रभारी श्याम बिहारी राम कार्यक्रम प्रभारी असरफ अंसारी,प्रदीप रंजन,कंचन रोल ,तंजीम अकतर आदि शामिल रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ ,पंचायत ,व प्रखण्ड स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत करने को लेकर रहा. इस दौरान पूर्व विधायक प्रमोद सिंह ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है.आप के बदौलत ही संगठन को धारदार बनाया जा सकता है.आप के कंधे पर बड़ी जिम्मेवारी सौपी गयी है. उन्होंने कहा कि सभी लोग पूरी ईमानदारी व कर्मठता भाव से कार्य को निर्वहन करने का कार्य करेंगे.तभी मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का सपना साकार हो सकेगा.उन्होंने कहा कि आप लोग जनता का कार्य पूरी तटस्थ व लगन भाव से करें.अगर विभाग का कोई अधिकारी जनता के कार्यो की अनदेखी करता है.तो इसकी शिकायत फौरन करे ताकि वैसे अधिकारियों पर लगाम लगाया जा सके ,और समय रहते समस्याओ को निवारण पूरा किया जा सके.हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्य मंत्री की सोच रही है कि ग्रास रूट स्तर पर लोगों को उनके महत्व व अधिकारो के बारे में भली भांतिपूर्ण बताया जा सके. नीतीश कुमार जमात की राजनीति करते है. उन्होंने परिवारवाद, वंशवाद को कभी तरजीह नहीं दी. उनका सपना है कि प्रदेश को हर तरह से स्वच्छ रखना व भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाना है.इसलिए उनकी राजनितिक छवि लोगो के बीच जिंदा है. युवा राष्ट्रीय सचिव अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्य मंत्री सूबे में सभी वर्गो के लिए इतना अच्छा कार्य कर रहे है .जिनका गुणगान दूसरे राज्यो में भी सुनने को मिलने लगी है.अब सूबे के लोग अमन चैन की जिंदगी जी रहे है.पहले के अपेक्षा हत्या लूट जैसे अन्य वारदातों में कमी आई है. उनका सपना प्रदेश को नशा मुक्त, दहेज मुक्त बनाना है.शिक्षा के क्षेत्र में ,महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य किये है.बैठक के दौरान रामगढ़ ,नुआंव, व दुर्गावती प्रखण्ड से आये हुए सभी पंचायत के अध्यक्षों को आई कार्ड दिया गया.ताकि वैसे अध्यक्षों को अपने कार्यो के प्रति जवाब देही बन सके. बैठक की अध्यक्षता कमल नारायण पांडेय व संचालन वीरेंद्र खरवार ने कीए. कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए अभिषेक राज की रिपोर्ट




No comments