
कैमूर टॉप न्यूज़ ,दुर्गावती: "जो अपनी फिक्र में गुजरे वो जिंदगी क्या है, किसी के काम ना आए वो आदमी क्या है.." कुछ ऐसी ही सोच लिए दुर्गावती प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में बुधवार को मछलहटा गांव के समाजसेवी रणधीर सिंह के सौजन्य से गरीब-असहाय लोगों के बीच शिविर लगाकर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के हाथों कंबल वितरण किया गया.

जानकारी अनुसार मछलटा गांव निवासी समाजसेवी रणधीर सिंह के द्वारा 25 सौ कंबल वितरित करने का लक्ष्य रखा गया था. जिसे आज के शिविर के दौरान पूरा किया गया.
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जरुरतमंदों की सेवा ही असली मानवता की सेवा है.इस ठंड के मौसम में गरीबों के बीच कम्बल का वितरण करना सराहनीय कदम है. हर किसी को चाहिए कि गरीब व जरुरतमंदों की मदद करें. इस दौरान जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि ऐसे कार्यों के लिए और भी समाज सेवी संगठनों को आगे आने की जरूरत है. समाजसेवी रणधीर सिंह ने कहा कि गरीब-असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण करने से हमें काफी सुकून मिला है. जरूरतमंदों की सेवा को ही वह सच्ची समाज सेवा मानते हैं.

मौके पर एसडीएम शिव कुमार राऊत, प्रखंड वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार प्रसून, प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, दारा सिंह, प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता, मैनुद्दीन शाह मुखिया मकसूद अली, धर्मेंद्र सिंह, रमेश सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
- कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट
Post a Comment