Kaimur Top News: ग्रामीणों को मिला पक्की सड़क का तोहफा ..
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: नुआंव प्रखंड अंतर्गत कोटा पंचायत स्थित एक करोड़ की लागत से बनने वाली लखनपुरा डेरा रोड का रामगढ़ क्षेत्र के विधायक अशोक सिंह नारियल फोड़कर शुभारंभ किया. बताते चलें कि कोटा पंचायत स्थित लखनपुरा डेरा तक आज तक लोगों को आने जाने के लिए सड़क का का पक्कीकरण नहीं हुआ था.ग्रामीणों की मांग पर विधायक अशोक सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर 2.5 किलोमीटर दूर तक की सड़क पक्की करण कराने के लिए 1 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले योजना को स्वीकृत कराया. योजना स्वीकृत हो जाने के बाद गुरुवार को विधायक अशोक सिंह ने नारियल फोड़ कर सड़क का पक्कीकरण कार्य का शुभारंभ किया. सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ किए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल व्याप्त है. - अभिषेक राज की रिपोर्ट


Post a Comment