स्थानीय विधायक अशोक कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक
कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: रामगढ़ विधायक अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को करीबन 11:00 बजे अधिकारी एवं सभी पैक्स अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की .इस बैठक में कृषि संबंधित विशेष रूप से चर्चाएं हुई. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ,जिला संहिता पदाधिकारी एवं सभी पैक्स अध्यक्ष मौजूद रहे .बैठक में कई मुद्दों पर विस्तार रूप से चर्चा किए गए .इस वर्ष धान की खरीदारी का आंकलन भी किया गया. इसके बाद इस वर्ष धान की खरीदारी के लेकर कई टिप्स भी दिया गया . पैक्स अध्यक्षों ने इस बैठक में अपना-अपना कई सुझाव भी पेश किए. अभी समर्थन मूल्य पर खरीदारी करने को समय निर्धारित नहीं किया जा सका .संभावना बहुत जल्द खरीदारी होने की संभावना जाहिर की गई .ताकि किसानों को राहत मिल सके. इस बैठक में रामगढ़ विधायक अशोक कुमार सिंह ने किसानों के हित में अधिकारियों के सामने कई महत्वपूर्ण बातें भी पेश किए.
रिपोर्टर - अभिषेक राज
रिपोर्टर - अभिषेक राज




Post a Comment