Header Ads

पुलिस को मिली सफलता, फरार वारंटी हुआ गिरफ्तार


कैमूर टॉप न्यूज़, कुदरा: पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को चलाएं अपने एस ड्राइव के अंतर्गत गुरुवार की शाम तकरीबन 7:00 बजे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी वर्षों से फरार चल रहा था. मामले में एसआई राणा रंजीत ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी कुदरा थाना क्षेत्र के कझरघाट गांव का निवासी पिंटू चौधरी है. जिसकी तलाश पुलिस को कई दिनों से थी. जैसे ही पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह कझरघट में छिपा हुआ है पुलिस ने धावा बोल कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
रिपोर्टर: अभिषेक राज

No comments