शीशम के पेड़ से लटकता मिला, युवक का शव पुलिस ने किया बरामद
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : कैमूर जिले के दुर्गावती से बड़ी खबर आ रही है. दुर्गावती थाना क्षेत्र के करणपुरा गांव के रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटकता हुआ पुलिस ने बरामद किया.सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दुर्गावती पुलिस पहुंच गई.थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि मृतक के जेब से मिले मोबाइल व कागजात के आधार पर उसकी पहचान किया गया है. घर फोन करने के बाद मालूम हुआ घरवाले ने बताया कि घर से वाराणसी के लिए गए लेबरों के साथ ईट भट्ठा पर काम करने के लिए निकले हुऐ थे. झारखंड निवासी वीरू गांव डडुआ उनकी पहचान जेब में मिले कागज वह मोबाइल से पहचान हुआ है. पुलिस आवश्यक कारवाई करने में जुटी हुई है.
रिपोर्टर- अभिषेक राज
रिपोर्टर- अभिषेक राज



Post a Comment