कैमूर टॉप न्यूज़,नुआव: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद श्री अश्विनी कुमार चौबे ने 'आपका सेवक आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत पजराव गांव में चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए . मौके पर ही समस्या के समाधान की कोशिश भी की. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे जी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है. गांव समृद्ध होगा तो देश समृद्ध होगा. किसान समृद्ध होंगे तो देश प्रगति की ओर अग्रसर होगा. इसे ध्यान में रखकर केंद्र की सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है. जिसके वजह से आज हर घर में चाहे वह गैस कनेक्शन का माध्यम हो या बिजली का माध्यम हो ऐसी कई योजनाएं हैं जो जनता के घरों तक पहुंच चुकी है. इस अवसर पर स्थानीय विधायक अशोक सिंह भी उपस्थित रहे. उन्होंने क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी .मौके पर प्रखंड के अंचलाधिकारी भी मौजूद रहे. वहीं पवन पांडे, तेज नारायण पांडे ,कृपाशंकर चौबे, श्री राम राय, दारा सिंह, अभय सिंह, एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे .
रिपोर्टर - अभिषेक राज के साथ कुंदन चौबे
Post a Comment