Kaimur Top News: ट्रकों की वजह से लगने वाले जाम से जनता परेशान
कैमुर टॉप न्यूज़,मोहनिया: राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर ट्रक का गुल्ला टूटने से मोहनिया थाना क्षेत्र में करीब 10 किलोमीटर तक महाजाम लग गया.जाम को छुड़ाने के लिए पुलिस बल को भारी मश्क्कत करनी पड़ी.जीटी रोड के ऊतरी लेन में दोनों तरफ लगभग 8 किलोमीटर तक लगे जाम के बाद आवागमन सुचारु करने के लिए करीब 4दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी को लगना पड़ा.तब जाकर आवागमन सुलभ हो सका, पर पूरी तरह से नहीं.दरअसल शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे मोहनिया थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित मुठानी के समीप वाराणसी से सासाराम की ओर जा रहे एक ट्रक का गुल्ला टूट गया.जीटी रोड के उत्तरी लेन में ट्रक के गुल्ला टूटने के बाद जीटी रोड पर वाहनों का जाम लगना शुरू हो गया. देखते ही देखते जीटी रोड के उत्तरी लेन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई.जाम लगने के घंटे बाद जीटी रोड पर महा जाम का नजारा देखने को मिलने लगा.दस किलोमीटर तक लंबी जाम लग गई.
अमूमन रोज जाम के झाम में फंसते हैं यात्री व वाहन
जीटी रोड पर रोज जाम के झाम में यात्री व सैकड़ों वाहन फंसते हैं.जिसमें यात्री व पर्यटक बसों में सवार यात्री हर दिन जाम में फंसकर परेशान होते हैं.पुलिस-प्रशासन पहल करती है लेकिन तब तक हाइवे पर जाम इतनी लंबी लग जाती है छुड़ना मुश्किल है.
जहां-तहां यात्री फंसे रहे जाम की वजह से देसी-विदेशी पर्यटक के अलावे आसपास के जिलों के यात्री जहां-तहां फंसे रहे. जीटी रोड पर महाजाम की सूचना मिलने के बाद पहुंची मोहनिया पुलिस ने जाम हटाने के लिए काफी मशक्कत की मदद जाम हटने का नाम नहीं ले रहा था. इसके बाद मोहनिया थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने जाम हटाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया. जाम हटाने के लिए लगभग तीन दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी मशक्कत करते रहे. इसके बाद किरान की मदद से ट्रक को जीटी रोड से किनारे खड़ा किया गया.
कैमुर टॉप न्यूज़ के लिए अभिषेक राज की रिपोट





Post a Comment