Header Ads

Kaimur Top News: जन समाधान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया


कैमुर टॉप न्यूज़,कैमुर: प्रभारी जिला पदाधिकारी अशोक कुमार सुमन ने जन समाधान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उक्त अवसर पर जिला के अन्य वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. आपको बता दें कि जन समाधान रथ के माध्यम से प्रखंड वार्ड पंचायत वार बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम के संबंध में आम नागरिकों को जागरुक किया जाएगा.

वहीं प्रतिदिन जन समाधान रथ के माध्यम से पंचायतों के चिन्हित स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम का प्रदर्शन किया जाएगा. आपको बता दें कि अब किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए इधर-उधर भटकने से बेहतर है कि लोक शिकायत निवारण कार्यालय जाए. शिकायत का निपटारा समय 60 दिनों के अंदर किया जाएगा.


प्रभारी डीएम अशोक कुमार सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में उठाया गया यह एक बहुत बड़ा कदम है. उल्लेखनीय है कि संपूर्ण भारतवर्ष में सिर्फ बिहार राज्य में ही ऐसी व्यवस्था की गई है. जिसमें आम लोगों में भी सबसे निचले तबके के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है. लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत दायर की गई शिकायत की सुनवाई अधिकतम 60 दिनों के अंदर कार्य दिवसों में कराया जाता है.

यही नहीं आपको जानकारी दे दें की शिकायत दायर करने के लिए जिला मुख्यालय अनुमंडल मुख्यालय एवं राज्य मुख्यालय अवस्थित लोक शिकायत प्राप्ति के टोल फ्री नंबर 18003456284 के अलावे  मोबाइल एप के द्वारा भी दायर किया जा सकता है.


 संवाददाता अभिषेक राज 


No comments