Kaimur Top News: सोनू ठठेरा के हत्या के विरोध में लोगों ने किया चक्का जाम
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: रामगढ़-देवहलियां पथ पर सहुका के पास शुक्रवार की दोपहर गोली मार कर रामगढ़ के सोनू ठठेरा की हत्या कर दी गई थी.जिनके शव को लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की सुबह सड़क पर रख कर जाम कर दिया.ग्रामीण वारदात के 16 घंटे बाद हत्या करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित थे.
मृतक के परिजनों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.मृत युवक रामगढ़ के ज्वाला ठठेरा का पुत्र है. जो रामगढ़ में आर्कस्ट्रा संचालक का कार्य कर रहा था. कुछ दिनों से इसके कुछ साथियों से नर्तकी के आदान प्रदान को ले विवाद भी हुआ था. घटना के दूसरे दिन शव को सड़क पर रख जाम करने की बात लोगों को समझ में नहीं आ रही है. रात्रि में ही पोस्टमार्टम के बाद शव रामगढ़ पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया था.इसके बाद लोगों ने शव को दुर्गा चौक पर रख कर सड़क जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
करीब 20 मिनट तक यह स्थिति बनी रही.जिसके चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई. जाम में फंसे वाहनों में बैठे इंटर के परीक्षार्थी भी परीक्षा छूटने की चता में दिखे.जाम की सूचना पर बीडीओ जनार्दन तिवारी व थानाध्यक्ष सर्वेंदु शरद मौके पर पहुंच गए तथा लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया. बीडीओ ने मुख्यमंत्री परिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक दिया। लोगों द्वारा शव को उठाने के बाद जाम हट सका. जाम हटने के बाद खास कर परिक्षार्थियों ने राहत की सांस ली.
आप को बता दें कि शुक्रवार की दोपहर स्कूटी से सहुका जा रहे सोनू ठठेरा को सहुका के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था. जिसके बाद उन्हें रामगढ़ रेफरल अस्पताल से बनारस के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया, लेकिन मोहनियां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए रामगढ़ से अभिषेक राज की रिपोर्ट





Post a Comment