Kaimur Top News: आर्केस्ट्रा संचालक को घर से बुला कर मार दी गोली, मौत ..
कैमुर टॉप न्यूज, रामगढ़: आर्केस्ट्रा संचालक की दिन दहाड़े गाेली मार कर हत्या कर दी गई.घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना को शुक्रवार की दोपहर में दिया गया है.
मामले में रामगढ़ थानाध्यक्ष सर्वेंदु कुमार के अनुसार रामगढ़ गांव निवासी ज्वाला ठठेरा के पुत्र सोनू ठठेरा को मोबाइल पर दोपहर करीब 12 बजे सहूका के धीरज सिंह यादव का कॉल आया तथा आर्केस्ट्रा का बयाना देने को बुलाया गया. धीरज के बुलाने पर सोनू ठठेरा अपने दो दोस्तों अनुज कुमार व विजय गुप्ता के साथ स्कूटी से विश्वकर्मा पम्प नहर पथ पर सहूका-पचगाई गांव के बीच पहुंचा. इधर धीरज सिंह यादव अपने अन्य दो साथियों के साथ बीच रास्ते में ही सोनू का इंतजार कर रहा था. इसी बीच सोनू ठठेरा उसके दोनों दोस्तों अनुज कुमार व विजय गुप्ता के साथ पहुंचा. दोनों के बीच आर्केस्ट्रा की राशि को लेकर बातचीत हो रही थी. बात नहीं बनीं तो सोनू व धीरज के बीच कहा सुनी होने गी. इसी बीच किसी अन्य व्यक्ति ने आकर समझाने की कोशिश की.अंत में बात नहीं बनीं तो सोनू अपने दोस्तों के साथ स्कूटी पर बैठकर रामगढ़ की तरफ जाने लगा. जैसे ही सोनू के मित्र ने स्कूटी स्टार्ट कर वहां से निकलना चाहा. स्कूटी पर पीछे बैठे सोनू को धीरज सिंह यादव ने कनपटी में गोली मार दी और भाग निकला. गोली लगते ही सोनू स्कूटी से नीचे गिर गया. उसके साथियों ने उसे स्कार्पियों गाड़ी से रेफरल अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया. डाक्टरों ने स्थिति गंभीर देख उसे रेफर कर दिया. एम्बुलेंस से उसे मोहनिया अस्पताल लाया गया. जहाँ पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इधर मौत की खबर मिलते ही रामगढ़ गांंव में कोहराम मच गया. पहले तो लोगो को सूचना मिली कि सोनू गंभीर रूप से घायल है. लेकिन आधे घंटे बाद सूचना मिली सोनू की मौत हो गई. परिजन शव को एम्बुलेंस में ले थाने पहुंचे. मृत सोनू की मां मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गिर पड़ी. परिजनों की चीत्कार सुन थाने के पास लोगो का भीड़ इकट्ठा हो गया. पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भभुआ भेज दिया.
घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह रामगढ़ थाने पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गए हैं. डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि सोनू ठठेरा की हत्या सहूका निवासी धीरज सिंह यादव के द्वारा की गई है. उसके दो अन्य साथियों की भी पहचान कर पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी. छानबीन में ज्ञात हुआ है कि है कि एक दिन पूर्व धीरज सिंह यादव किसी लड़की को लेकर सोनू से मिलवाने उसकी दुकान आया था. हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस हर बिन्दु की गहनता से जांच कर रही है.
मृत सोनू के पिता ने बताया कि शुक्रवार को सोनू को अपने ननिहाल यूपी के आजमगढ़ जाना था. इसी बीच में उसके मोबाइल पर सहूका के धीरज सिंह यादव के द्वारा काल कर पैसा देने के लिए बुलाया गया. जाने से पहले सोनू ने बताया था कि सहूका से पैसा लेकर अपने मित्र अनुज कुमार व विजय के साथ उधर से ही आजमगढ़ चला जाऊंगा. लेकिन मुझे क्या पता कि आज उसकी हत्या होने वाली है. उसके पिता रामगढ़ बाजार में रामगढ़-बड़ौरा रोड में बर्तन की दुकान चलाते है.





Post a Comment