Kaimur Top News: सरस्वती पूजा में डीजे पर लगेगा प्रतिबंध
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती: स्थानीय थाना क्षेत्र के खमीदौरा गांव में बुधवार की रात्रि चोरों ने राजेश पासवान के घर से सोने चांदी के जेवरात व हजारों रुपए नगदी सहित अन्य सामान ले भागे.प्राप्त जानकारी के जब अनुसार राजेश पासवान के घर के परिजन रात्रि में भोजन कर गहरी नीद में सो गए. चोर पङोसी के घर के छत से होते हुए राजेश पासवान के घर में सीढ़ी के रास्ते प्रवेश कर गए और घर के अंदर अटैची व बक्से में रखे गए सोना व चांदी के जेवरात व हजारो रुपया नगदी सहित सामान लेकर भाग निकले और गांव से बाहर सिवान में सुनसान जगह पर जाकर चोरों ने बक्से से जेवरात व नगदी निकालकर चलते बने और खाली बक्सा सिवान में ही छोड़ दिए. सुबह होने पर परिजनों की नींद खुली तो घर के अंदर का दृश्य देखकर परिजन सन्न रह गए. घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था और अटैची बक्सा व नगदी गायब थे .घटना की जानकारी होने पर थोड़ी ही देर मे पास पड़ोस के लोग भी वहां जुट गए तथा खोजबीन शुरू हुआ तो गांव के बाहर सिवान में खाली बक्सा पड़ा हुआ था. जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा दुर्गावती पुलिस को दी गई .सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जिंच पङताल व लोगों से पूछ ताछ की. इस मामले में राजेश पासवान ने दुर्गावती थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है .थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन मिला है. प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट




Post a Comment