Header Ads

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर बाईक को धक्का मारते पेड़ से टकराई,दो की मौत

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिला के भभूआ मोहनियां पथ पर रविवार की दोपहर मरिचांव गेट के समीप यात्री बस अनियंत्रित होकर बाइक सवार को धक्का मारते सड़क के बगल पेड़ से टकरा गई. हादसे में एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल बाइक सवार की मौत इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के दौरान चंदौली के पास हो गई.वहीं, दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें से आठ लागों को बनारस रेफर कर दिया गया . टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए.घटना के जानकारी होती है आसपास के लोग काफी संख्या में पहुंच गए हादसे की जानकारी होने पर भभुआ थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम मौके पर पहुंचे, अपने सरकारी वाहन से घायलों को सदर अस्पताल भेजवाने का कार्य शुरू किया. वहीं, एंबुलेंस व अन्य वाहनों की भी सहायता ली गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार बस भभुआ से मोहनियां होकर  सासाराम की ओर जा रही थी. अभी यात्री बस भभूआ मोहनियां पथ मरीचांव गेट के समीप ही पहुंचा था. यात्री बस अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को धक्का मारते हुए पेड़ में टकरा गई जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गया. घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंचकर बस में फंसे घायलों को निकाल कर भभुआ सदर अस्पताल भेजा. इसमें बस में सवार एक महिला व बाइक सवार की मौत हो गई दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

मृतकों की पहचान कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के कौड़ीराम निवासी स्व. युसूफ इंद्रीसी की पत्नी जौहरा बेगम उम्र 62 वर्ष व भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव निवासी नथुनी गुप्ता का राजू गुप्ता उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई वहीं रेफर होने वालों में कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरैयां निवासी दिलीप मौर्य की पत्नी पार्वती कुमारी, डबढि़यां निवासी स्व. सूर्यनाथ राम की पत्नी उषा कुंअर, खरियां गांव निवासी राजू राम के पुत्र अजय कुमार, भेकास गांव निवासी दीनानाथ सिंह, हरिपुर निवासी ललन चौधरी, नावागांव निवासी रवींद्र कुमार की पत्नी सरिता देवी व बारे निवासी राजू समेत एक अज्ञात शामिल है वहीं, घायलों में उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के चकिया निवासी शंकर राम, उसकी पत्नी चंद्रावती देवी व पुत्र गुड्डू कुमार, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के लोहरा गांव निवासी प्राइवेट कंपनी के प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा, कैमूर जिले के चांद के भरारी कला गांव निवासी मुख्तार आलम, उनकी पत्नी जोएना बीबी, पुत्र शमीर अंसारी व पुत्री मुस्कान, मोहनियां  थाना क्षेत्र के खझरा निवासी राम प्यारे की पत्नी बासमती देवी, पुत्री अंजु कुमारी, चांद के हमीरपुर निवासी प्रकाश मुसहर, उसकी पत्नी बुधिया देवी, सात वर्षीय पुत्री अनिता कुमारी व पांच वर्षीय पुत्र अंतोष, रामगढ़ थाना क्षेत्र  के तियरा निवासी विनोद शाह की पत्नी संगीता देवी, पप्पू साह व संजय साह की पत्नी शांति देवी, सोनडीहरा के सिपाही राम, दुर्गावती के दहियांव निवासी दरोगा राम के पुत्र अजय कुमार, चैनपुर के दयाशंकर शर्मा की पत्नी सविता देवी व पुत्री निधि कुमारी, चैनपुर के फकराबाद निवासी शबाना खातुन, उनके पति शहरियार, पुत्री जोया परवीन, पुत्र सुहैल आदि शामिल हैं. बताया जा रहा है कि यात्री बस में 50 से अधिक लोग सवार थे. जिसमें से 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल से वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. और भभुआ एसडीओ जन्मेजय शुक्ला तथा एसडीपीओ अजय प्रसाद भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों सहित उनके इलाज का जायजा लिया हादसे की सूचना पर सदर अस्पताल में जनप्रतिनिधियों,समाजसेवी सहित आम लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गया.




कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट







No comments