डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: समाहरणालय के सभाकक्ष में डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीएम ने सभी विभागों के कार्यों की एक-एक कर समीक्षा की. समीक्षा के दौरान यह बताया गया कि जिला उद्योग केंद्र भभुआ के माध्यम से पीएमईजीपी योजना अंतर्गत स्वरोजगार प्रदान करने के लिए विभिन्न बैंकों को 790 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए थे
.जिसके विरुद्ध बैंकों द्वारा 578 आवेदन पत्रों को अस्वीकृत कर दिया गया. 43 आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए. इसके अलावा 38 आवेदकों के बीच लोन वितरित किया गया. बैठक में बताया गया कि वितरित राशि की मार्जिन मनी 135.35 लाख है. जिसमें डीआईसी के 34 लक्ष्य के विरुद्ध 42 स्वीकृत एवं 37 स्वीकृत की गई मार्जिन मनी 133.60 लाख है. मुख्यमंत्री अजा, अजजा योजना के अंतर्गत हुए कार्यों के बारे में बताया गया कि 4577 आनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे.जिनके विरुद्ध 312 का प्रथम किस्त के रूप में अधिकतम परियोजना लागत का 25 प्रतिशत भुगतान किया गया.
आइसीडीएस विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने शून्य से पांच वर्ष के बच्चों के आधार पंजीकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई.इसके लिए सभी महिला पर्यवेक्षिका को पुन: प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही डीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के रिक्त पदों पर बहाली करने के लिए रोस्टर तैयार करने का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आइसीडीएस को कहा गया. साथ ही सभी जिले के 917 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अपना भवन बनाने के लिए भूमि की उपलब्धता के लिए बाल विकास पदाधिकारी को सीओ से समन्वय बनाने की बात कही गई. वहीं 65 लाख रुपया से चिह्नित आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों की मरम्मत का पर्यवेक्षक डीपीओ आइसीडीएस को करने के लिए कहा गया.भभुआ प्रखंड के इटाढ़ी स्थित संयुक्त श्रम भवन का निर्माण कार्य भवन प्रमंडल द्वारा तैयार करा देने की बात बताई गई.इस पर डीएम ने श्रम अधीक्षक को जांच के बाद हस्तांतरित करने को कहा. बैठक में डीएम ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा कर पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए.बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.






Post a Comment