Header Ads

Kaimur Top News: 2019 हाई स्कूल मैट्रिक परीक्षा में मधुप्रिया ने कैमूर में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले की नाम रोशन...

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: मेहनत करने पर मुश्किल से मुश्किल मंजिल भी पाई जा सकती है कुछ ऐसा ही कर दिखायी है कैमूर जिला के कुदरा प्रखंड क्षेत्र के रमेश कुमार शर्मा के पुत्री मधुप्रिया ने उन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई राम जानकी बालिका विद्यालय सकरी कुदरा से कर रही है. बिल्कुल सामान्य परिवार में पाली बढ़ी अपने माता पिता की तीसरी सन्तान ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वर्ष 2019 की माध्यमिक परीक्षा में 93.4%  के साथ कुल 467 अंक प्राप्त कर कैमूर का नाम रौशन किया.शुरुआत से ही सरकारी विद्यालय में पढ़ाई करने वाली मधुप्रिया ने प्रारम्भिक शिक्षा मध्य विद्यालय जहानाबाद से प्राप्त किया है मधु प्रिया के पिता रमेश कुमार शर्मा प्रोपर्टी डीलिंग के काम करते हैं जबकि माता मीरा देवी विशुद्ध गृहणी हैं.


 मधु प्रिया मध्य विद्यालय की पढ़ाई को अपना सुनहरे दिन बताती है उसकी सफलता पर बधाई देने पहुंचे, मध्य विद्यालय जहानाबाद के प्रधानाध्यापक ने बताया कि मधु बहुमुखी प्रतिभा की धनी थी पढ़ाई के साथ साथ नृत्य संगीत व चित्र कला की हुनर का कोई सानी नहीं है. मधु प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता पिता तथा अपने शिक्षको को दी है।इसे हिंदी में 93,संस्कृत में 91 ,विज्ञान में 95,समाज में 88 जबकि गणित में पूरे 100 अंक प्राप्त हुए हैं.गणित में पूरे अंक प्राप्त करने का श्रेय वो अपने मध्यविद्यालय के शिक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी तथा ओम प्रकाश सर को देती है.इसकी दो बड़ी बहने भी अच्छे अंकों के साथ उच्चशिक्षा में अपना स्थान बनाया है. इसके अलावा 465 अंक लाकर दूसरे स्थान पर हाई स्कूल कुमहरी मनिहारी के छात्रा हर्ष गुप्ता और परशुराम सिंह हाई स्कूल नीमी के छात्र संकल्प ओझा रहे . तीसरा स्थान पर 460 अंक लाकर प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल चांद की छात्रा प्रतिज्ञा कुमारी रही. कैमूर में मैट्रिक परीक्षा 2019 में 73% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है .कैमुर जिले के कुदरा प्रखंड के रामजानकी गर्ल्स हाई स्कूल सकरी की छात्रा मधु प्रिया ने 93.4% अंक लाकर डिस्टिक टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है.







No comments