Header Ads

Kaimur Top News: मुबंई से कमाकर घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर हुई मौत....


कैमूर टॉप न्यूज कैमूर: जिले के पीडीडीयू गया रेलखंड पर बहेरा गांव के निकट डाउन लाइन मे चलती ट्रेन से नीचे गिर जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना जीआरपी मोहनिया को दी गई. सूचना पाकर जीआरपी मोहनिया घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान करने में जुट गई.  और मृतक के  परिजनों को सूचना भेज दी गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार बहेरा गांव के लोग सुबह के वक्त रेलवे लाइन पकड़ कर टहलने के लिए  गांव के पश्चिम तरफ जा रहे थे उसी समय रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था .जिसे देख कर ग्रामीण भौचक रह गए और थोड़े ही देर मे ग्रामीणों की भारी भीङ घटनास्थल पर  जुट गई ग्रामीणों की सूचना पर जीआरपी मोहनिया मौके पर पहुंच गयी.  मृतक के जेब से मिले मोबाइल से फोन करने पर परिजनों ने  मृतक का नाम  गुगल यादव,  ग्राम- मोरम गोह, थाना- डुमरी, जिला-गिरिडीह, झारखंड का निवासी बताया. परिजनों ने बताया कि गूगल यादव मुम्बई कमाने गया था. और शनिवार को मुंबई से कमाकर घर लौट रहा था. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों के घर पर कोहराम मच गया. जीआरपी मोहनिया ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भभुआ  भेज दिया.






No comments