Header Ads

Kaimur Top News: लोकसभा चुनाव में 76 कर्मियों ने दिए अवकास के आवेदन

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: लोकसभा चुनाव में प्रतिनियुक्त किए गए कर्मियों में 76 ने अस्वस्थ होने की बात कह आवेदन देकर चुनाव की ड्यूटी में नहीं लगाने का आग्रह किया था. इस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा सीएस के स्तर से मेडिकल टीम का गठन करा कर आवेदन देने वाले मतदान कर्मियों की स्वास्थ्य जांच कराई गई. जिसके लिए छह, नौ व 11 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थी. 11 अप्रैल को तीसरे व अंतिम चरण में हुई स्वास्थ्य जांच में 16 कर्मी स्वस्थ पाए गए हैं. इसके अलावा छह अप्रैल को प्रथम चरण में पांच व नौ अप्रैल को दूसरे चरण में 11 कर्मी स्वस्थ पाए गए थे.यानी कुल मिला कर तीनों चरणों में 31 कर्मियों को स्वस्थ पाया गया है.इस मामले को लेकर अपर समाहर्ता सुमन कुमार ने उक्त 31 कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की है. स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई करने की बात कही गई है. साथ ही जिन कर्मियों को अस्वस्थ पाया गया है उनके स्थान पर अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की भी कार्रवाई होगी.






No comments