Header Ads

Kaimur Top News: जिले को शत प्रतिशत मीटरकृत करने के लिए आदेश जारी


कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: जिले में शत प्रतिशत मीटरकृत करने के लिए साउथ बिहार कंपनी पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक ने पूर्व में वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से निर्देश दिया था. इसको लेकर बिजली विभाग की ओर से आरआरएफ के माध्यम से जानकारी ली जा रही है कि कितने घरों में मीटर नहीं लगे है. तथा कितने घर में मीटर खराब की स्थिति में है. इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत कनीय अभियंता राजस्व नवीन कुमार ने बताया कि इसको लेकर जल्द ही काम काज शुरू होगा. उन्होंने बताया कि अगर उपभोक्ता मीटर नहीं लगवाता है तो इसके लिए विभाग की ओर से प्राप्त निर्देश के आलोक में कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. एसडीओ ने बताया कि घरों में मीटर नहीं होने से बिल बनाने आदि कार्यों में परेशानी होती है.

 इसको लेकर आरआरएफ की भी शिकायत होती है. विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में बिना मीटर के उपभोक्ताओं का बिल नहीं बनाना है. उन्होंने बताया कि अभी तो घरों व दुकानों आदि में मीटर लगाया जा रहा है.लेकिन इसके बाद एग्रीकल्चर आदि यंत्रों के कनेक्शन में भी मीटर लगाने का काम शुरू होगा.उन्होंने बताया कि कुछ दिनों में शायद प्रीपेड मीटर भी लगाए जाने है. यह फिलहाल सरकारी कार्यालयों में लगेगा. उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 22150 घरों में मीटर नहीं लगा है. इसके लिए सूची बना ली गई है.जल्द ही मीटर लगाने काम शुरू कर दिया जाएगा.मीटर लगाने का कार्य हर हाल में 31 मई तक हो जाना है.




 मीटर लगाने वाले की सूची


अधौरा - एक

भभुआ- 1976

भगवानपुर - 934

चैनपुर- 1630

चांद - 1221

रामपुर- 334

कुदरा - 937

पुसौली- 1762

दुर्गावती- 2340

मोहनियां- 4723

नुआंव- 2371

रामगढ़- 3922






No comments