Header Ads

Kaimur Top News: दुकान बंद करते समय आभूषण व्यवसाई का अज्ञात चोरों ने झपटा बैग

कैमूर टॉप न्यूज,कैमूर: दुर्गावती बाजार में दुकान का शटर बंद करते समय  आभूषण व्यवसाई का अज्ञात चोरों ने बैग लेकर भाग निकला सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद.कल्याणपुर गांव निवासी  मुन्ना सेठ  आभूषण व्यवसाई ने दुकान बंद करने के लिए  अपने बाइक पर बैग रखकर सटर गिरा रहे थे उसी दौरान अज्ञात चोरों ने बैग लेकर भाग निकला जब स्वेटर बंद करने के बाद बाइक पर आभूषण व्यवसाई ने देखे तो बैग नहीं था यह देख उनके होश उड़ गए बैग में मुन्ना सेठ का करीब 50 हजार रुपया व जरूरी अन्य कागजात था. आभूषण व्यवसाई के अनुसार उनके घर में शादी पड़ी हुई है शादी की तैयारी के लिए जरूरी कागजात तथा उसमें 50 हजार रूपये थे.

 प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्ना सेठ दुर्गावती थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के निवासी है उनका दुर्गावती बाजार में आभूषण की दुकान है. मंगलवार की शाम में दुकान बंद करने के लिए अपने बाइक पर बैग रख कर शटर गिरा रहे थे . उसी दौरान अज्ञात शातिर चोर  पास ही में घात लगाए पान की दुकान पर खड़ा था. और जैसे ही वह सटर गिराने लगे बैग लेकर अज्ञात चोर भाग निकला. जब शटर बंद करने के बाद बाइक पर मुन्ना सेठ देखे तो बैग नहीं था. यह देख उनके होश उड़ गए. हालांकि बैग लेकर भागते समय अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.इसकी  लिखित सूचना आभूषण व्यवसाई मुन्ना सेठ ने दुर्गावती थाने में दी है.







No comments