Kaimur Top News: जिले में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती, जगह-जगह हुए विभिन्न आयोजन
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिले के अलग-अलग जगहों पर रविवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 128 वीं जयंती इलाके मे धूमधाम से मनाया गया. भभूआ नगर सहित पूरे जिले में जुलूस निकाला गया भभुआ नगर में स्थित अंबेडकर छात्रावास एक व दो के छात्रों ने नगर के अन्य लोगों ने पूरे नगर में जुलूस निकाला जिसमें जय भीम आदि के नारे लड़ते रहे. प्राप्त जानकारी के अनुसार भभुआ नगर,मोहनियां, रामगढ़,दुर्गावती, चांद, कुदरा,चैनपुर,भगवान पुर,हाटा, सहित अन्य प्रखंड ग्रामीण क्षेत्रों में भी जुलूस निकालते हुए भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई.
इस क्रम में दुर्गावती बाजार,खजुरा,खमिदौरा,नुआव चोगड़ा,माधवपुर,तिरोजपुर कल्हनुआ सहित अन्य जगहों पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब का जन्मदिन मनाया गया.इस अवसर पर जगह जगह जुलूस एवं झांकियां निकाली गई एवं उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. तथा उनके बताए हुए पद चिन्हों को पर चलने का आह्वान से किया गया. दुर्गावती बाजार मे बाबा साहब के प्रतिमा के पास बसपा की ओर से आयोजित समारोह के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ. जहां पर ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवो से जुलूस के रूप में लोग काफी उल्लास के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. और वहां पहुंच कर बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी. दुर्गावती बाजार में सुबह से लेकर शाम तक कार्यक्रम चलता रहा. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा दलित व पिछड़ों के लिए संघर्ष किए. कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व भारत के लिए नहीं वरन पूरे विश्व में महान है. बाबा साहेब ने समाज को शिक्षित बनो का नारा देकर पिछड़ों को शिक्षित करने का कार्य किया.उनके किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलग अलग जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और झांकियां निकाली गई तथा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया.
इस मौके पर मौके पर ओम प्रकाश पांडेय, सुजित सिंह, रघुवंश राम, देवलाल पासवान,नीरज पांडे,चंद्रभान पटेल, रामवचन पांडेय, विश्वंभर तिवारी, राजदेव राम, ओम प्रकाश गुप्ता, नरेंद्र आर्य,भाई जमा खान,पूर्व प्रमुख राम अवतार राम,छविलाल राम ,शिव वचन राम, जवाहर सिंह, सहाबुद्दीन ,पुर्व जिला परिषद सदस्य शशि कला, डॉक्टर राम राज भारती ,शेषनाथ सहित अन्य लोग काफी संख्या में शामिल थे.







Post a Comment