Kaimur Top News: हजरत खलील शाह बाबा के सालाना उर्स के मौकें पर देश के कोने-कोने से जूटे अकीदतमद
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमुर जिले के चांद प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पतेसर गांव स्थित हजरत खलील शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स शनिवार को बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया. शहीद बाबा के सालाना उर्स पर यूपी और बिहार के दूर-दराज से सुबह से ही आए हुए दरगाह शरीफ पर जायरीनों का जियारत के लिए तांता लगा रहा लोगों ने दरगाह शरीफ पर बाबा की जियारत की और चादर पोशी कर देश व समाज हित में अमन चैन की दुआ मांगी। चादरपोशी में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की तथा मुल्क की तरक्की एवं अमन चैन के लिए हजारों हाथ एक साथ उठे.
इस दौरान पतेसर शरीफ दरगाह पर शानदार जलसा का कार्यक्रम आयोजित हुआ जलसे मे तशरीफ़ लाए मौलाना,हाफिज तथा कारी नेे बढ चढकर नातियां कलमा पेश किए वहीं तमाम दूर-दराज से आए हुए हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरूष पूरी रात भोर पहर तक नात शरीफ कलाम सुनकर नारे तक्बीर अल्लाह हुअकबर की सदाएं बुलंद की उर्स के मौके पर हजारों की संख्या में आए हुए दूरदराज से अकीदतमंदो ने देश व समाज हित में अमन चैन की दुआ मागी दरगाह को सुंगधिक फूलों से सजाया गया था. देर रात तक बाबा के ज्यारत के लिए अकीदतमंदों का आने जाने का सिलसिला जारी रहा इस दौरान कमेटी की ओर से लंगर का भरपूर इंतजाम आयोजन किया गया था. पतेसर शरीफ दरगाह पर ऐसे भी लोग प्रतिदिन जियारत के लिए पहुंचते रहते हैं यह दरगाह कैमूर जिले के चांद प्रखंड में पतेसर गांव स्थित पहाड़ी पर अवस्थित है. जहां पर हजरत खलील शाह बाबा का दरगाह शरीफ काफी खूबसूरत बना हुआ है. जहां देश के कोने-कोने से बाबा की दरगाह पर जियारत करने के लिए पहुंचते हैं. उर्स के मौके पर जायरीनओं की भीड़ और काफी संख्या में पड़ जाती है मजार शरीफ सहित आसपास की जगहों पर थोड़ा भी जगह नहीं बच पाता है जिधर देखा जा उधर नजर अकीदतमंन ही नजर आते हैं.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment