कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: लोकसभा चुनाव की वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सासाराम संसदीय क्षेत्र की मतगणना में अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो बीजेपी उम्मीदवार छेदी पासवान कांग्रेस उम्मीदवार मीरा कुमार से तकरीबन 1लाख 63 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं. छेदी पासवान के कुल वोट जहां 485756 हैं. वहीं मीरा कुमार को अभी तक की गिनती में 322730 वोट मिले हैं. वहीं बसपा को 85356 तथा नोटा 18694 के साथ चौथे नंबर पर है. समाचार लिखे जाने तक मतगणना जारी है. बता दें कि मतगणना के मद्देनजर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे मतों की गिनती शुरू हो गई है मतगणना को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं सबसे पहले सर्विस वोटरों के मतों की गिनती हुई. ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा की एक बड़ी जीत सासाराम से निश्चित हो गई है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी जश्न मनाना शुरु कर दिया हैं.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए अभिषेक राज की रिपोर्ट
Post a Comment