Header Ads

Kaimur Top News: बस्ती में लगी आग, 12 लोगों के आशियाने जलकर खाक



कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिले से इस वक्त की रामगढ़  क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत के लबेदहीं गांव की  बस्ती में सोमवार की दोपहर तकरीबन 3 बजे आग लग गई. आग लगी में वार्ड सदस्य सहित तकरीबन12 लोगों की फूस की झोपड़ी जलकर राख हो गई. इस अगलगी में खाने पीने का समान ओढ़ना बिछावन भी जलकर राख हो गया है. इस अगलगी की घटना में क
तकरीबन तीन लाख से अधिक के नुकसान होने की बात बताई जा रही है. ग्रामीणों की तत्परता से आग पर किसी प्रकार काबू पा लिया गया. अन्यथा पछुआ हवा के झोंको से पूरी बस्ती जल गई होती। आग लगने का कारण कूड़ा से निकली चिगारी का होना बताया जा रहा है.



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि नरहन जमुरना पंचायत के मल्लाह बस्ती के लोग खाना पीना कर झोपड़ी व बने ईंट के घरों में अपनी अरमान सजा  रहे थे. इसी बीच आग की लपट वार्ड सदस्य सुशीला देवी के घर निकलने लगी.अभी शोरगुल होता व लोग आग बुझाने के लिए दौड़ते की आग की लपट फैलने लगी. जिसमें भुटेली चौधरी, विगन मल्लाह, मोती मल्लाह, भूटन मल्लाह, राजेंद्र चौधरी, परमा चौधरी, तुफानी मल्लाह, रामनिवास मल्लाह, व तेजु मल्लाह की लगी झोपड़ी जलने लगी.लोगों ने पंचायत के मुखिया डॉ संजय सिंह को अगलगी की घटना की जानकारी दी.मुखिया डॉ संजय सिंह ने सीओ को इस घटना से फोन पर जानकारी कराया.सीओ ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया पर दूसरे जगह फायर बिग्रेड चला गया था. जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते तबतक इन झोपड़ियों में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया. बोरिग मशीन के सहारे किसी तरह आग पर काबू पाया गया.इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ हेमेंद्र कुमार ने कहा कि हल्का कर्मचारी को क्षति पूर्ति का मुआयना करने के लिए मौके पर भेंजा जा रहा है.


No comments