Header Ads

Kaimur Top News: चुनावी सभा के दौरान हथियार लेकर घूमने के आरोप में डुमराँव विधायक ददन पहलवान ने न्यायालय में रखा पक्ष ..


कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: 2014 में चुनाव के दौरान हथियार लेकर घूमने के आरोप में दर्ज एक मामले में डुमराँव विधायक ददन यादव एसीजेएम प्रथम के प्रभार में कार्यरत एसीजेएम छह संदीप कुमार मिश्रा की अदालत में उपस्थित हुए. कोर्ट की तिथि पर विधायक के वकील बलिराम यादव ने न्यायालय में विधायक की उपस्थिति का दस्तावेज प्रस्तुत किया. वकील के माध्यम से विधायक न्यायालय में उपस्थित हुए.

कोर्ट ने विधायक से कहा कि आपने 22 मार्च 2014 को कैमूर जिले के रामगढ़ नर्सरी मैदान की चुनावी सभा में वाहन से हथियार लाया था.चुनावी सभा के दौरान पुलिस अफसरों ने आपकी स्कार्पियो गाड़ी में रखे गए दो लाइसेंसी हथियार जब्त की थी. इस मामले में रामगढ़ के सीओ ने आपके विरुद्ध चुनाव आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया.

विधायक ने अपने बयान में कहा कि मुझे गलत ढंग से फंसाया गया है. मैं निर्दोष हूं. वकील ने बताया कि उक्त मामले में विधायक के बयान व कोर्ट में बहस के बाद फैसला होगा. ददन यादव फिलहाल जदयू के डुमरांव विधायक हैं. वर्ष 2014 में ददन यादव बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे. लेकिन, चुनावी सभा के दौरान विधायक हथियार लेकर चले आए, जिसे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला माना गया.


No comments