
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर : कैमूर जिला से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है खबर यह है कि साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा जिसमें बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के रेफर कर दिया इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई यह घटना चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत किलनी गांव के समीप बताया जा रहा है मिली जानकारी के मुताबिक भभुआ चांद पथ पर किलनी गांव के पास अचानक सड़क पर साइकिल सवार सामने आ गया जिसको बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी बाइक पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर काफी संख्या में पहुंच गए ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति एकहीं गांव के बताए जा रहे हैं चांद थाना क्षेत्र के पाढी गांव निवासी बताए जा रहे हैं. जहां पर एक युवक की गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया इलाज के दौरान विकास कुमार की मौत हो गई.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट
Post a Comment