Kaimur Top News: आज आएंगे भाजपा नेता व अभिनेता दिनेश लाल यादव "निरहुआ" ..
कैमूर टॉप न्यूज़, रामगढ़: आजमगढ बीजेपी प्रत्याशी व भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव "निरहुआ" 17मई को उच्च विद्यालय रामगढ़ के प्रांगण में बक्सर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी अश्वनी चौबे के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इस आशय की जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र पांडे ने दी है. उन्होंने बताया कि दोनों नेता हेलीकॉप्टर उच्च विद्यालय रामगढ़ के प्रांगण में प्रस्थान करेंगे. हेलीकॉप्टर को उतरने के लिए विद्यालय के प्रांगण में हेलीपैड बनाया गया है. दोनों नेताओं का भाषण सुनने के लिए बड़ी तादाद में लोग इस चिलचिलाती धूप में आएंगे. बताया जा रहा है कि इस सभा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है.






Post a Comment