Header Ads

Kaimur Top News: डीएम व एसपी ने कैंडल मार्च निकाल मतदाताओं को किया जागरूक....



कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण मे होने वाले 19 मई को मतदान को लेकर भभुआ शहर में  गुरुवार की शाम मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एसपी सहित जिले के तमाम पदाधिकारियों ने शहर में कैंडल मार्च निकला. इस दौरान सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी कैंडल मार्च में हिस्सा लिया. कैमूर डीएम डॉक्टर नवल किशोर चौधरी तथा एसपी दिलनवाज अहमद ने जिला मुख्यालय के गेट से कैंडल मार्च का शुभारंभ किया. जो कि कैमूर स्तंभ होते हुए बेलवतीया के रास्ते एकता चौक पहुंचा.
जिसके बाद शहर के एक-एक चौक चौराहा होते हुए पटेल चौक तक कैंडल मार्च का काफिला पहुंचा. 


"मतदान हम सभी का संवैधानिक अधिकार हैं. अपने अधिकार का प्रयोग हर हाल में करना है.लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी को वोट करना चाहिए. तथा अपने इस अधिकार को अपनी जिम्मेवारी समझ कर वोटिंग करनी चाहिए. लोकसभा आम निर्वाचन में मत डाल कर अपने मनचाहा प्रत्याशियों का चयन करने का यह सुनहरा अवसर पांच साल बाद प्राप्त होता है.


 कैंडल मार्च का मुख्य उद्देश्य यह है कि आम मतदाता देश के नागरिक होने के कारण उन्हें अपने संविधान ने वोट डालने का अधिकार दिया है. अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करना चाहिए. साथ ही अपने आस पास पड़ोस के लोगों से भी लोकतंत्र के सबसे बड़ा पर्व में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित भी करना चाहिए."

कैमूर संवाददाता मुबारक अली



No comments