Kaimur Top News: धूमधाम से मना हजरत चांद शाह बाबा का सालाना उर्स ..
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: यूपी- बिहार सीमा स्थित मैंढ़ी गाँव मे हजरत चांद शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स हर साल की तरह इस साल भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. उर्स को लेकर सुबह मजार पर कुरानख्वानी व शाम को आस्ताने पर चादर पोशी की गई. इसके बाद अंजुमन कमेटी द्वारा आस्ताने पर कव्वाली का प्रोग्राम रखा गया, जिसका उद्घाटन पूर्व चेयरमैन इम्तियाज खान ने फीता काटकर किया. ततपश्चात मजार पर चादरपोशी कर देश के अमन चैन के लिए दुआ माँगी गई.
इसके बाद कव्वाल साबिर चिश्ती वाराणसी व कव्वाला नाज वारसी वाराणसी के बीच एक से बढकर एक कव्वालियों का सिलसिला पूरी रात चलता रहा, जिसे सुनने के लिए आसपास के दर्जनो गांव के लोग काफी संख्या मे जायरीन बाबा के माजार पर मौजूद रहे. जब कव्वाला नाज वारसी ने "जिसके सदके में सारे कायनात.." गाया तो वहां बैठे लोगों ने खूब तालियां बजाई.इस दौरान अंजुमन कमेटी अध्यक्ष जाहिर अली, प्रधान विनय सिंह, अब्दुल रऊफ, हाफिज रमजान, हाफिज मेराज, रमेश यादव आसिफ सिद्दीकी, धीरज गुप्ता, निजामुद्दीन, अफजल, जमालुद्दीन सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग मौजूद रहे.
- कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट



Post a Comment