Kaimur Top News: तरबूज लदा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा ..
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: रविवार की भोर में स्टेशन रोड दुर्गावती गेट के समीप तरबूज लदी ट्रक अनियंत्रित होकर जीटी के किनारे पलट गयी इस घटना में ट्रक चालक घायल हो गया. हालांकि इस दौरान भीड़भाड़ नहीं होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.
इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार सासाराम की तरफ से रविवार की सुबह में तरबूज से लदी ट्रक चन्दौली यूपी की तरफ जा रही थी.
स्टेशन रोड दुर्गावती गेट के पास अचानक ट्रक चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक जीटी रोड के किनारे जा कर पलट गयी. इस घटना ट्रक चालक को हल्की छोटे आई है. ट्रक चालक दिलीप कुमार ने बताया कि कलकत्ता से तरबूज लाद कर वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी जा रहे थे. ट्रक अभी दुर्गावती स्टेशन रोड के पास ही पहुंची थी. अनियंत्रित होकर जीटी रोड के किनारे जाकर पलट गई. घटना की सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस एवं एनएचआई कर्मी मौके पर पहुंच गए तथा घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया.



Post a Comment