बड़ी खबर : टेम्पू से गिरकर युवक की मौत....
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिले के मोहनिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. मोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटना मोड़ समीप nh30 पर शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 01:30 बजे टैंपू से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया.परिणाम स्वरूप युवक का इलाज के दौरान मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार टेम्पू पुसौली की ओर से आ रही थी .जैसे ही nh-30 पटना मोड़ के समीप पहुंची ,अचानक युवक टेम्पू से गिर गया .जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया ,वहां तत्काल लोगों ने अनुमंडल अस्पताल लाया.इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई .मोहनिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि युवक की अब तक कोई पहचान नहीं हुई है. युवक का उम्र तकरीबन 18 साल है .थानाध्यक्ष ने बताया टेम्पू चालक एनएच 30 पर अपना टेंपो छोड़कर वहां से फरार हो गया .






Post a Comment