जिलेभर मे अलविदा जुमा की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ.....
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: माहे रमजान के आखिरी जुमा यानि अलविदा की नमाज शुक्रवार को जिले भर मे सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई.प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग मस्जिदों में बड़ी तादाद में लोगों ने अलविदा की नमाज अदा करने के बाद मुल्क में तरक्की व अमन चैन कायम रखने की दुआएं मांगी.अलविदा की नमाज माहे रमजान की आखिरी जुम्मा होने के कारण जिलेभर मे सभी मस्जिदों में नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस क्रम में भभुआ शहर,मोहनियां, रामगढ़, दुर्गावती, चैनपुर, हाटा वहीं दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र ग्रामीण इलाकों में कर्मनाशा, सरैया, नौबतपुर, चेहरियां,मंसुरपुर,डुमरी, करारी, कोटसा,नुआंव सहित अन्य जगहों पर माहे रमजान की आखिरी जुम्मा अलविदा की नमाज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अकीदत के साथ अदा किया.
माहे रमजान का आखिरी जुमा यह जुमा रमजान की रुखसती (विदाई) का संकेत होता है। इसी कारण से इसे अलविदा कहा जाता है शुक्रवार को अलविदा जुमा के अवसर पर रोजेदार दोपहर बारह बजे से ही मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। क्षेत्र में दर्जनों से अधिक मस्जिदों में रोजेदारों ने नवाज अदा की। जुमे की नमाज क्षेत्र की अलग अलग मस्जिदों में अपरान्ह एक बजे 2.30 बजे तक अदा की गई। इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में अलविदा की नमाज अदा हुई नमाज के बाद शांति के लिए देश की तरक्की के लिए भाईचारा के लिए, एक दूसरे से मुहब्बत पैदा करने के लिए दुआ की गई. मस्जिदों में नमाज अदा करने बड़ों के साथ बच्चे भी पहुंचे. दोपहर में ही बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा करने पहुंचे मस्जिदों में लोगों ने अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की नमाज के बाद लोगों ने अपनी मूल्क में खुशहाली तरक्की के साथ बारिश होने की दुआएं मांगी.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए दुर्गावती सी मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment