तेज गर्मी से गश खाकर बिजली के खंभे से गिरा मिस्त्री, तार खींचने के दौरान हुआ हादसा...
रामगढ़ क्षेत्र का है मामला. रामगढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम को भेज दी गई है. सर्वप्रथम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा
मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.मृतक अरविद परिहार 42 वर्षीय मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के ऐचवाड़ा थाना के भोराना गांव का निवासी बताया जाता है. मृतक अरविद के साथ कृषि फीडर का काम कर रहे उसके भाई छविराम परिहार ने बताया कि वह अपने भाई के साथ शिरडी साईं कंपनी के लिए काम कर रहा था. कंपनी के कर्मचारी मंगल सिंह ने बताया कि तार खींचने के दौरान यह हादसा हुआ.
इसके संबंध में रामगढ़ थाना अध्यक्ष (इंस्पेक्टर ) नेयाज अहमद ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया है. आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा जाएगा.






Post a Comment