Header Ads

Kaimur Top News:Big Breaking: फंदे पर लटका मिला युवक का शव इलाके में सनसनी,हत्या या आत्महत्या नहीं सुलझ रही गुत्थी...

गांव के बगीचे में पंपसेट में फंदे से लटका मिला युवक का शव. मामले की छानबीन में लगी है पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है शव







कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिला के मोहनियां थाना क्षेत्र के बघनी कला गांव में शुक्रवार की शाम 12 वर्षीय छात्र का शव पंपिंग सेट मे फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को मालूम होते ही कोहराम मच गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. छात्र ने आत्महत्या की है  या उसकी हत्या हुई है. इसी के बीच उलझी गुत्थी को समझने में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट  का इंतजार कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार  बघनी गांव के दक्षिणी छोर में बगीचे की तरफ शाम मे गांव के कुछ युवकों ने घूमने के लिए निकले हुए थे. जब गांव मे बगीचे के पास पहुंचे तो वहां देखा कि एक युवक का शव पंपिंग सेट में फंदे से लटका हुआ है देखकर सन रह गये. जिसके बाद युवकों ने इसकी जानकारी गांव में दी. घटना की जानकारी होते हीं गांव के लोग देखने के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया. वहां पर मौजूद लोग कई तरह के चर्चा कर रहे थे. घटना की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया. फंदे से लटका मिला शव जो मोहनिया थाना क्षेत्र के बघनी गांव निवासी राकेश पासवान के पुत्र रवि कुमार का बताया जा रहा है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला सुलझ पाएगा कि युवक की हत्या की गई है या युवक ने आत्महत्या की है.  फिलहाल पुलिस समेत ग्रामीणों की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले से पर्दा उठेगा. घटना से इलाके में सनसनी बनी हुई है.






No comments